Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

स्थानांतरण पर सरकार का पहला बड़ा फैसला, 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने के बाद राज्य सरकार ने पहला बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अंतर्गत आने वाले सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 12 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया. इसमे बेस्ट महाप्रबंधक अनिल डिग्गीकर भी हैं. अनिल डिग्गीकर की जगह डॉ हर्षदीप कांबले को बेस्ट का महाप्रबंधक बनाया गया है. (Government’s first big decision on transfer, 12 IAS officers transferred)

1, अनिल डिग्गीकर (आईएएस:आरआर:1990) महाप्रबंधक, बेस्ट, मुंबई को अतिरिक्त मुख्य सचिव, दिव्यांग कल्याण विभाग, मंत्रालय, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है.
2. डॉ. हर्षदीप कांबले (आईएएस:आरआर:1997) प्रमुख सचिव (उद्योग), उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग, मंत्रालय, मुंबई को बेस्ट, मुंबई का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है.
3. डॉ. अंबाल्गन पी. (आईएएस:आरआर:2001) अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, महाजेनको, मुंबई को सचिव (उद्योग), उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग, मंत्रालय, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है.
4. डॉ. राधाकृष्णन बी. (आईएएस:आरआर:2008) मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव, मंत्रालय, मुंबई को महाजेनको, मुंबई का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
5. संजय दायने (आईएएस:एससीएस:2012) कलेक्टर, गढ़चिरौली को आयुक्त, कपड़ा, नागपुर के पद पर नियुक्त किया गया है.
6. राहुल कर्डिले (आईएएस:आरआर:2015) कलेक्टर, वर्धा को नगर आयुक्त, नासिक महानगरपालिका, नासिक के पद पर नियुक्त किया गया है.
7. वनमती सी. (आईएएस:आरआर:2015) संयुक्त आयुक्त, राज्य कर को कलेक्टर, वर्धा के पद पर पदस्थ किया गया है.
8. संजय पवार (आईएएस:एससीएस:2015) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, चंद्रपुर को संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है.
9. अविश्यंत पांडा, (आईएएस:आरआर:2017) आयुक्त, कपड़ा, नागपुर को कलेक्टर, गढ़चिरौली के रूप में तैनात किया गया है.
10. विवेक जॉनसन (आईएएस:आरआर:2018) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, चंद्रपुर के पद पर नियुक्त किया गया है.
11. अन्नासाहेब दादू चव्हाण (एससीएस पदोन्नत) उपायुक्त (राजस्व) पुणे डिवीजन, पुणे को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महात्मा फुले जीवनदायी आरोग्य योजना सोसायटी, मुंबई के रूप में तैनात किया गया है.
12. गोपीचंद मुरलीधर कदम (एससीएस पदोन्नत) को स्मार्ट सिटी, सोलापुर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Related Articles

Back to top button