Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

प्रभादेवी में फिर भिड़े शिवसेना शिंदे – ठाकरे गुट के कार्यकर्ता

प्रभादेवी सर्कल सौंदर्यीकरण को लेकर हुआ विवाद

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना हुए बगावत के बाद से ही  शिवसेना शिंदे और ठाकरे गुट  एक दूसरे को देखना भी नहीं चाहते। इन दोनों गुटों के बीच दुश्मनी एक बार फिर उभर कर सामने आ गई। शुक्रवार सुबह दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहसबाजी देखने को मिली। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में प्रभादेवी सर्कल के सौंदर्यीकरण को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए। दादर पुलिस ने दोनों पार्टियों के नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। दो साल कुछ साल पहले दौरान दोनों दलों के बीच भारी विवाद हुआ था जिसमें रिवाल्वर निकल गई थी। (Shiv Sena, Shinde and Thackeray faction workers clash again in Prabhadevi)

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नजदीक आते ही शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे और शिवसेना के बीच खींचतान मच गई है। प्रभादेवी में हुए विवाद को लेकर शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक समाधान सरवणकर ने कहा कि हमारे पास सर्कल का काम  करने का वर्क ऑर्डर है। हमें इस काम के लिए फंड भी मिला है। सदा सरवणकर ने इस चौक के लिए पहले फंड मुहैया कराया था। पिछले दस दिनों से यहां सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। लेकिन उद्धव गुट के लोग पेंटिंग कर  हमारे नाम पट्टिका को मिटा रहे हैं। उन्हें काम करवाना था तो डीपीडीसी से फंड लाना चाहिए था। समाधान ने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें काम करवाना है तो फंड लेकर आएं नहीं तो इस्तीफा दे दें। 

जबकि शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं का कहना है इस सर्कल के विकास के लिए एक साल पहले वर्क आर्डर लेकर आए हैं।  दोनों दलों के बीच हुए विवाद पर दादर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button