धर्ममुंबई

जोगेश्वरी में परमार्थ ट्रस्ट का वर वधू परिचय सम्मेलन ‘उत्तर प्रदेश ब्राह्मण वर-वधू सूचक केंद्र’ की संगोष्ठी परमार्थ ट्रस्ट का वर-वधू बायोडाटा पुस्तिका वितरण

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। सामाजिक संस्था परमार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘उत्तर प्रदेश ब्राह्मण वर-वधू सूचक’ केंद्र के संयोजन में ब्राह्मण संगोष्ठी के साथ वर-वधू बायोडाटा पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जोगेश्वरी पूर्व, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे स्थित श्री राम मंदिर श्री वैष्णव आश्रम ट्रस्ट सभागृह में हुए कार्यक्रम के पहले सत्र में लोगों ने एक दूसरे को अपना और अपने बच्चों का परिचय दिया। दूसरे सत्र में हुई संगोष्ठी में ब्राह्मण समाज में विद्यमान कुरीतियों और उसके निवारण पर चर्चा की गई। अंतिम चरण में सोशल मीडिया पर 70 ग्रुप चलने वाले संस्था के ट्रस्टियों और संचालकों का सम्मान किया गया। इसमें मुंबई और इसके आसपास के शहरों से लगभग 500 ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

परमार्थ के ट्रस्टी एड. बद्री प्रसाद पांडेय, प्रदीप दुबे, संदीप शुक्ल, लक्ष्मण दुबे, दुर्गेश पांडेय तथा संतोष पांडेय ने चर्चा के दौरान बताया कि मुंबई और आसपास के उपनगरों में बड़ी संख्या में रहने वाले उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोगों की सबसे बड़ी समस्या उनके बच्चों के लिए योग्य वर अथवा वधू की तलाश करना है। इसको ध्यान में रखते हुए इनको अपने विवाह योग्य लड़के लड़कियों के लिए योग्य वर-वधू की तलाश पूरी करने के लिए ट्रस्ट के माध्यम से ‘उत्तर प्रदेश ब्राह्मण वर-वधू सूचक’ केंद्र की स्थापना की गई है।

Parmarth trust
जोगेश्वरी में परमार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित वर वधू सम्मेलन का दृश्य

इसको ध्यान में रखते हुए ‘उत्तर प्रदेश ब्राह्मण वर-वधू सूचक’ केंद्र द्वारा सोशल मीडिया पर 70 ग्रुप संचालित किए जा रहे हैं जिनमें कई हजार सदस्य जुड़े हुए हैं। पिछले आठ सालों में ग्रुप के माध्यम से लगभग पांच हजार से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। इसको और गति देने के उद्देश्य से वर वधू बायोडाटा पुस्तिका प्रकाशित की गई है जिसमें लड़के, लड़कियों और उनके परिवार की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, राजेश विक्रांत, नूतन पांडेय, प्रमोद पांडेय, पी. एन. दुबे, आलोक पांडेय, कविता पांडेय, कमलाशंकर मिश्र, महेंद्र उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, आचार्य डॉ. अशोक मिश्र, राजीव मिश्र आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button