Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई
मुंबई में बड़ा हादसा टला, 130 पैसेंजर को ले जा रही बोट में हुआ छेद , बाल बाल बची यात्रियों की जान

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। गेटवे ऑफ इंडिया से मांडवा के लिए 130 पैसेंजर को ले जा रही पैसेंजर बोट में छेद हो गया जिससे बोट में पानी भर गया। बोट में सवार यात्रियों में भय फैल गया। समय पर सूचना मिलने पर बचाव के दूसरी बोट को मौके पर भेजा गया जिससे यात्रियों की जान बच गई। चालक दल सहित 130 यात्रियों की जान बाल बाल बच गई। (A boat carrying 130 passengers developed a hole ) The passengers narrowly escaped death)
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजंता कंपनी की यात्री बोट शुक्रवार शाम 5.30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से मांडवा के लिए निकली थी। फाइबर की बोट समुद्र की तेज लहरों को झेल नहीं पाई और उसमें बड़ा छेद बन गया। यह बोट मांडवा जेट्टी से 1.5 किमी दूर थी। बोट में पानी भरते देख मांडवा जेट्टी को इमरजेंसी मैसेज भेजा गया। जिसके बाद कई स्पीड बोट को बचाव कार्य के रवाना कर दिया गया।
मुंबई में बोट डूबने से बची
कुछ यात्रियों को डूबती बोट से निकाल कर स्पीड बोट में लाया गया। जिससे उसका भार कम हुआ। साथ ही बोट को खींच कर जेट्टी पर लाया गया। इससे 130 यात्रियों की जान बच गई।
18 दिसंबर 2024 को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट में नौसेना की ट्रायल बोट बेकाबू होकर टक्कर मार दी थी। जिससे बोट के टुकड़े हो गए थे। उसमें 110 यात्री सवार थे। उस हादसे में 4 नौसेनिकों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।