Breaking Newsमुंबई

बेस्ट की चलती बस में लगी आग, दूसरी हुई दुर्घटना की शिकार कांच तोड़ कर यात्रियों ने बचाई जान

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। गुरुवार को बेस्ट की दो बसें हादसे का शिकार हो गई । इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कांच तोड़ कर अपनी जान बचाना पड़ा। बेस्ट प्रशासन की लापरवाही के कारण यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो गया है। (BEST bus caught fire while moving, second accident happened, passengers saved their lives by breaking the glass)

ठाणे के कोपरी में पहली दुर्घटना

मागाठाणे डिपो की बेस्ट बस नंबर A-700 जो मगाठाणे डिपो से ठाणे स्टेशन (पूर्व) कोपरी की ओर जा रही थी रात 8.15 बजे आनंद नगर ठाणे पहुंचते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और जोरदार डिवाइडर से टकरा गई। बस के डिवाइडर से टकराने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गए।  इससे दरवाजे लॉक हो गए।  बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने खिड़की के शीशे तोड़ कर बाहर निकलना पड़ा। एक यात्री का सिर फट गया। एक अन्य यात्री घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चर्चगेट स्टेशन के पास दूसरी दुर्घटना

इसी तरह चर्चगेट स्टेशन के पास जा रही इलेक्ट्रिक बस में रात 10 बजे आग लग गई। कुछ ही मिनट में बस धू धू कर जलने लगी। बस में 8 यात्री सवार थे जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचता पूरी बस जल गई। आग लगने के कारण ट्रैफिक बंद हो गया। बस नंबर ए-121 जे एम मेहता मार्ग पर जा रही थी। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाते बस  कबाड में बदल चुकी थी। बेस्ट प्रशासन ने दोनों हादसों के जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button