Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई
इस वर्ष मानसून बना रहा नया कीर्तिमान,35 वर्षों में पहली बार 24 मई को महाराष्ट्र पहुंचा मानसून

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय से 14 दिन पहले पहुंच कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महाराष्ट्र खासकर मुंबई में मानसून पहुंचने का निर्धारित समय 8 जून से 10 जून का होता है। लेकिन इस बार मानसून 24 मई को ही दाखिल हो गया। दक्षिणी पश्चिमी मानसून के केरल से महाराष्ट्र पहुंचने में 6-7 दिन लग जाते हैं। लेकिन 35 वर्षों बाद 24 मई को पहुंच गया। इससे पहले 1990 में 20 मई को मानसून दाखिल हुआ था। (This year the monsoon is setting a new record, for the first time in 35 years the monsoon reached Maharashtra on 24 May)
मुंबई आईएमडी के अनुसार 19 साल पहले 2006 में मानसून 31 मई को मुंबई पहुंचा था। आजादी के बाद से केवल 5 बार मानसून मई के महीने में मुंबई पहुंचा है। इस वर्ष, ऐसे संकेत हैं कि वह 29 मई से पहले मुंबई पहुंच जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो कुछ ऐसा होगा जो 70-75 वर्षों में नहीं हुआ और स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे पहले मानसून का मुंबई पहुंचना संभव होगा!

कोकण में झमाझम बारिश
मानसून के आगमन पर महाराष्ट्र के कोकण में झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने की जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। रविवार को दोपहर में जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा और कोल्हापुर के पहाड़ी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ ज़िले के लिए यह अलर्ट 25 और 26 मई तक प्रभावी रहेगा, जबकि अन्य जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसी तरह मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।