Breaking Newsमुंबई

डंपर ने रौंदा चार की मौत, मुंबई के गोवंडी में मचा बवाल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। गोवंडी मानखुर्द इलाके में शनिवार को तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर ने चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सभी की मौत हो गई जिसमें तीन बच्चे थे। यह दुर्घटना शनिवार शाम करीब सात बजे घटी। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर कर घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड को जाम कर दिया। (Four people died after being run over by a dumper, chaos ensued in Govandi, Mumbai)

मुंबई पुलिस के अनुसार निजी डंपर ने एक मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। मोटरसाइकिल पर एक पुरुष और तीन बच्चे सवार थे। दो को राजावडी अस्पताल और दो को शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया। मृतको में नूर मोहम्मद गलेन (42) अयान मोहम्मद गलेन (11), मोहम्मद हुसैन खान (11) और अब्दुल गनी खान (9) शामिल हैं।

चार लोगों की मौत की खबर सुनकर लोग सड़क पर उतर आए और घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड को जाम कर दिया। लोगों ने डंपर चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को बचा कर हिरासत में ले लिया। घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड तीन घंटे दोनों तरफ जाम रहने के कारण सड़क कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पुलिस के समझाने पर भी जब लोग नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। मुख्य मार्ग खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button