वर्ली समुद्र में अस्थि विसर्जन करने गए तीन लोग डूबे दो की मौत, एक घायल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। शनिवार को वर्ली स्थित हाजी अली के पास लोटस जेट्टी समुद्र में अस्थि विसर्जन करने गए तीन लोग डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की सहायता से तीनों को बाहर निकाल कर नायर अस्पताल ले गए जिसमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Three people who went to immerse ashes in the Worli sea drowned, two died, one injured)
मुंबई पुलिस के अनुसार वर्ली के लोटस जेट्टी के पास शनिवार शाम 6.15 बजे तीन लोग अस्थि विसर्जन करने गए थे। मानसून के समय पहले से ही समुद्र उफान पर है। वे अस्थि को लेकर गहराई में जाने से वहां डूबने गए। वहां पर मौजूद लोगों ने तीनों को डूबते देख चिल्लाने लगे। जेट्टी पर मौजूद पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से तीनों को निकाल कर अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घायल की हालत स्थिर बताया है। मृतक का नाम संतोष विश्वेश्वर (51), कुणाल कोकाटे (45), संजय सरवणकर (58) घायल हैं। इस अनपेक्षित हादसे उनके घरों में कोहराम मच गया है। पुलिस इस मामले जांच कर रही है।
मानसून के समय मुंबई समुद्र में डूबने का इस वर्ष पहला मामला है। जबकि मुंबई महानगरपालिका ने पहले की लोगों को समुद्र के किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी थी।