Breaking Newsमुंबई

10 महानगरपालिका में किए गए वार्डों के सीमांकन पर अधिसूचना जारी

राज्य चुनाव आयोग का चुनाव प्रक्रिया पूरी करने पर जोर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई।  महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य की 10 महानगरपालिका के वार्डों के सीमांकन पर जनता से सजेशन ऑब्जेक्शन देने के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ महानगरपालिकाओं में चुनाव कराने की हलचल बढ़ गई है। सजेशन ऑब्जेक्शन देने की अंतिम तारीख 4 सितंबर है उसके वार्डों की लॉटरी के बाद सभी चुनावी प्रक्रिया की तैयारियां पूरी हो जाएंगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नवंबर से फरवरी 2026 के बीच चुनाव कराए जाएंगे। (Notification issued on demarcation of wards in 10 Mahanagarpalikas)

22 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के बाद नागरिक शनिवार 23 अगस्त से 4 सितंबर तक अपने सजेशन ऑब्जेक्शन दे सकते हैं। सजेशन ऑब्जेक्शन का फार्मेट भी प्रकाशित कर दिया गया है। सजेशन प्राप्त होने के बाद ग्रुप ए, बी और सी कैटेगरी वाली महानगरपालिका के वार्डो की संरचना का अंतिम प्रकाशन करेगा। महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में, वार्ड संरचना का मसौदा प्रकाशित करने और उस पर आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए 4 से 6 सितंबर तक का समय दिया गया है।

  • वार्ड संरचना के प्रकाशन के बाद सुझाव और आपत्तियां सुनी जाएंगी और उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
    इसके बाद वार्ड संरचना योजना राज्य के शहरी विकास विभाग को भेजी जाएगी।
  • राज्य निर्वाचन आयोग को राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में से 10 की वार्ड संरचना प्राप्त हो गई है।
  • चुनाव आयोग को संबंधित महानगरपालिकाओं से ग्रुप डी नगर पालिकाओं की वार्ड संरचना प्राप्त हो गई है।
  • इन महानगरपालिकाओं के लिए जारी हुई अधिसूचना
  • मुंबई, नागपुर, पुणे, ठाणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, छत्रपति संभाजीनगर, वसई-विरार, नवी मुंबई महानगरपालिका की वार्ड संरचना राज्य चुनाव आयोग को प्राप्त हो गई है।

Related Articles

Back to top button