मराठा आंदोलन एक्शन में आई मुंबई पुलिस, सड़कों से वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई हाईकोर्ट कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था मंगलवार 4 बजे तक मराठा आंदोलनकारियों से दक्षिण मुंबई के परिसर और सड़कों को मुक्त कराएं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंत्रालय से लेकर जेजे ब्रिज तक खड़े किए गए सभी वाहनों को सख्ती के साथ हटाया जा रहा है। (Mumbai police comes into action due to Maratha agitation, operation to remove vehicles from roads begins)
मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से शुरू मराठा आंदोलन के कारण दक्षिण मुंबई की दशा बिगड़ गई थी। महाराष्ट्र भर से लाए गए वाहनों को सड़कों के बीच में खड़ा कर मुंबई को पंगु बना दिया गया था। फुटपाथ को रसोईं घर बना दिया गया। गंदगी को सड़कों पर ही फेंक कर शहर में दुर्गंध का वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया गया।
लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब मुंबई पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हो गई है। एसआरपीएफ की की टुकड़ी को क्विक एक्शन के लिए अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पुलिस भी सड़कों पर उतर चुकी है। जहां भी वाहन खड़े किए गए हैं सबको हटा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन हटाने पर वाहनों को टोविंग कर निकाला जाएगा। अभी हम संयम के साथ वाहनों को हटाने के लिए कह रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।




