Breaking Newsमुंबई

मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बिजली का शॉक लगने से एक की मौत, 5 लोग घायल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई में कल खैरानी रोड साकीनाका में रात गणपति विसर्जन करने जा रहे एक मंडल के सदस्यों के साथ बड़ा हादसा हो गया। ऊपर लटके बिजली के तार से गणेश जी की प्रतिमा छू जाने से 6 भक्तों को बिजली का शॉक लगा गया। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Major accident during Ganpati immersion in Mumbai, one died due to electric shock, 5 people injured)

मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार यह हादसा रात  10.45 बजे हुआ।  विसर्जन जुलूस के दौरान लटकते बिजली के तार गणपति की मूर्ति को छू गए, जिसके कारण 6 भक्तों को करंट लग गया घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में बीनू सुकुमारन कुमारन  (36)  को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्य घायलों को पास के पैरामाउंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल की डॉ. तस्मिया ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। घायलों के नाम सुभांशु कामत  (20 वर्ष) तुषार गुप्ता (20 वर्ष) धर्मराज गुप्ता (49 वर्ष) करण कनौजिया (14 वर्ष) अनुश गुप्ता (6 वर्ष) है।

Related Articles

Back to top button