Breaking Newsमुंबई

कांदिवली और कुर्ला में लगी भीषण आग में सात लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। कांदिवली पूर्व राम किसान मिस्त्री चॉल, आकुर्ली मेंटेनेंस चौकी के बगल स्थित एक मंजिला घर में लगी आग में सात लोग बुरी तरह झुलस गए। इसमें तीन की हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है। घायलों में एक पुरुष और 6 महिलाएं हैं। (Seven people were injured in a massive fire in Kandivali and Kurla, three are in critical condition)
मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार यह आग बुधवार सुबह 9.05 बजे लगी थी। एक मंजिल की दुकान में बिजली की तारों, बिजली के इंस्टॉलेशन, खाद्य पदार्थों, एलपीजी सिलेंडर, मुख्य वाल्व, लीक एलपी गैस, रेगुलेटर, गैस स्टोव आदि आग की चपेट में आने के कारण दुकान में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक बाहर नहीं निकल सके।
आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू पाया। घायलों में चार को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसमें से  जो 90% झुलसे थे उनको बीडीबीए अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
इसी तरह कुर्ला पश्चिम जरीमरी के सेवक चाल में आग लगने से 9 झोपड़े जल गए। दोपहर 12.15 बजे लगी आग को फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड के  एडीएफओ-1, सीनियर एसओ-02, एसओ-01, 3 एफई, एडब्ल्यूटीटी, 02 क्यूआरवी, एएमबी), बीएमसी का वार्ड स्टाफ, 108 एम्बुलेंस, पुलिस और अदानी इलेक्ट्रिसिटी को रवाना किया गया है। हालांकि जरीमरी लगी आग में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कांदिवली में घायलों की सूची 
1) शिवानी गांधी – (51) 70% जली हुई
2) नीतू गुप्ता-(31) 80% जली हुई 
3) जानकी गुप्ता- (39) 70% जली हुई 
4) मनाराम कुमाकट- (55) 40% जले 
5) रक्षा जोशी- (47) 85 से 90% जली हुई 
6) दुर्गा गुप्ता- ( 30) 85 से 90% जली हुई 
7) पूनम – (28) 90% जली हुई 

Related Articles

Back to top button