Breaking Newsमुंबई

आधी मुंबई में तीन दिन तक पानी संकट, बीएमसी ने किया 10% पानी कटौती की घोषणा

देखें, आपके यहां पानी आएगा की नहीं

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई।  मुंबई महानगरपालिका ने पूर्व उपनगर और मुंबई शहर के 11 वार्डों में  मंगलवार 7 अक्टूबर से गुरुवार 9 अक्टूबर तक 10% पानी कटौती का एलान किया है।  इससे इन विभागों में तीन दिन पानी की किल्लत बनी रहेगी। (Half of Mumbai faces water crisis for three days, BMC announces 10% water cut)

महानगरपालिका को जलापूर्ति करने वाले भातसा जलाशय का पानी पिसे पांजरापोर स्थित जल शुद्धिकरण संयंत्र में  शुद्ध किया जाता है। यहां के ट्रांसफार्मर में आए दिन होने वाली खराबी से निपटने के लिए बीएमसी ने 100 किलोवाट क्षमता वाले बिजली संयंत्र में बिजली मीटरों को उन्नत करने का निर्णय लिया है। इस कारण पूर्व उपनगर और मुंबई शहर के कुल 11 वार्डों में 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक 10 प्रतिशत पानी कटौती रहेगी।

मुंबई शहर के क्षेत्र 
1. ए विभाग – फोर्ट,कुलाबा
2. बी विभाग – डोंगरी, मदनपुरा
3. ई विभाग –  भायखला, लालबाग
4. एफ साउथ विभाग – शिवड़ी, परेल
5. एफ उत्तर विभाग – माटुंगा, वडाला
पूर्व उपनगर के क्षेत्र 
1. एल विभाग- कुर्ला पूर्व, नेहरू नगर
2. एम ईस्ट विभाग-  मानखुर्द, गोवंडी
3. एम वेस्ट विभाग – चेंबूर, अणुशक्ति नगर
4. एन विभाग- विक्रोली, घाटकोपर पूर्व
5. एस विभाग – भांडुप, नाहुर, कांजुरमार्ग और विक्रोली पूर्व क्षेत्र
6. टी विभाग – मुलुंड पूर्व और पश्चिम में 10% पानी कटौती से पानी की समस्या पैदा होगी।  इसलिए  बीएमसी ने नागरिकों से तीन दिनों के दौरान पानी का स्टॉक जमा करने और  पानी का संयमित उपयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button