Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

10 नवंबर से महाराष्ट्र में मकान सूची और मकान गणना का पूर्व परीक्षण

पूर्व परीक्षण के लिए मुंबई, जलगांव और कोल्हापुर जिले का चयन

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत, एक पूर्व-परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें जनगणना के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। जनगणना 2027 के पहले चरण का पूर्व-परीक्षण, यानी  मकान सूचीकरण और मकान गणना, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। 1 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। यह पूर्व-परीक्षण मुंबई मनपा क्षेत्र के एम पश्चिम प्रभाग में आयोजित किया जाएगा। (Pre-test of house list and house census in Maharashtra from November 10)

जनगणना पूर्व परीक्षण के सिलसिले में जनगणना निदेशाालय की निदेशक डॉ निरुपमा डांगे मंगलवार को मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी से मुलाकात की। इस अवसर पर अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ.विपिन शर्मा उपस्थित थे।

महाराष्ट्र में मकान सूची और परिवार जनगणना का पूर्व-परीक्षण तीन चयनित नमूना क्षेत्रों में किया जाएगा। पूर्व-परीक्षण के लिए चुने गए नमूना क्षेत्रों में मुंबई के एम/पश्चिम वार्ड के 135 मकान सूची समूह, जलगांव जिले की चोपड़ा तहसील के 26 गांव और कोल्हापुर जिले की गगनबावड़ा तहसील के 45 गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जनगणना के पूर्व-परीक्षण के लिए जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधान लागू रहेंगे। पूर्व-परीक्षण के अनुसार राज्य में 402 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की एक टीम काम करेगी।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 में जनगणना कराने के निर्णय को पहले ही अधिसूचित कर दिया है। जनगणना का पहला चरण, अर्थात् मकान सूची और जनगणना (चरण-1), अप्रैल और सितंबर, 2026 के बीच एक महीने की अवधि में आयोजित किया जाएगा। जनसंख्या जनगणना (चरण-2) फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

बीएमसी ने चयनित नमूना क्षेत्रों के सभी उत्तरदाताओं और आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के साथ पूर्ण सहयोग करें, जो डेटा संग्रह के लिए आवंटित क्षेत्रों में घरों और परिवारों का दौरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button