Breaking Newsमुंबई

बीएमसी के 426 घरों के लिए लॉटरी की प्रतीक्षा खत्म, आज निकाली जाएगी लॉटरी

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई । मुंबई मनपा द्वारा  426 घरों के लिए 20 नवंबर से लॉटरी निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे आवेदकों का इंतजार खत्म हो गया। आज यानी शनिवार दोपहर 3 बजे मुख्यालय के सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी। इन घरों के लिए 2157 लोगों ने आवेदन किया है। अब इन आवेदकों को राहत मिली है। ( BMC lottery for 426 houses will be drawn today)
मुंबई विकास नियंत्रण नियम- 2034 के तहत 4,000 वर्ग मीटर से बड़े भूखंडों पर परियोजनाएं लागू करने वाले डेवलपर्स को प्रीमियम के बदले मकान उपलब्ध कराने होते हैं। इससे बीएमसी को कुछ 800 फ्लैट उपलब्ध हुए हैं। इनमें से बीएमसी ने 426 मकानों को लॉटरी के माध्यम से बेचने का निर्णय लिया है। मनपा ने पहली बार 20 नवंबर को म्हाडा की तर्ज पर बेहद कम और निम्न आय वर्ग के लिए लॉटरी निकालने का निर्णय लिया था। इन मकानों की कीमत अधिक होने के बावजूद, अंतिम चरण में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। प्रमुख स्थानों पर स्थित इन मकानों के लिए 2157 आवेदन प्राप्त हुए। लॉटरी 20 नवंबर को होनी थी। लॉटरी से एक दिन पहले तकनीकी दिक्कतों के कारण लॉटरी स्थगित करने की घोषणा कर दी गई थी। 16 दिसंबर को मनपा चुनाव की घोषणा की जा सकती है। आदर्श आचार संहिता लगने के कारण घरों की लॉटरी नहीं निकाली जा सकती इस लिए बीएमसी ने जल्दबाजी में 22 दिनों के बाद आयोजित करने का निर्णय लिया ।
……..
इन स्थानों पर घर और कितने आए आवेदन
प्रेस्टीज भायखला – 42 घर – 112 आवेदन प्
एलबीएस मार्ग भांडुप (पश्चिम) – 240 घर – 129 आवेदन
16/ए मारोल- अंधेरी (पूर्व) – 14 घर – 937 आवेदन
मजासगांव, जोगेश्वरी (पूर्व) – 46 –  393 आवेदन
त्रिलोक पार्क, कांदिवली (पश्चिम) – 4 घर – 83 आवेदन
स्वामी विवेकानंद मार्ग, गोरेगांव (पूर्व) – 19 घर – 189 आवेदन
कंदिवली (पश्चिम) – 30 घर – 115 आवेदन
कंजूरमार्ग – 27 घर – 55 आवेदन
सागर वैभव सोसायटी कांदिवली – 4 घर -24 आवेदन

Related Articles

Back to top button