राज्य की 29 महानगरपालिकाओं का चुनाव एक साथ] 15 जनवरी को चुनाव, 16 को मतगणना
महाराष्ट्र में आज से आदर्श आचार संहिता लागू
राज्य चुनाव आयोग की घोषणा
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने राज्य की लंबित 29 महानगरपालिका के चुनाव की आज घोषणा कर दी है। मुंबई सहित राज्य की इन महानगरपालिकाओं का चुनाव एक साथ कराया जाएगा। चुनाव 15 जनवरी को होगा और 16 जनवरी का मतगणना की जाएगा। राज्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश वाघमारे ने मनपा चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि आज से राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि आज से मतदाताओं को आकर्षित करने वाला कोई भी आयोजन नहीं किया जाएगा।(Elections for the state’s 29 municipal corporations will be held simultaneously on January 15, with counting of votes on January 16)
ऐसी होगी पूरी प्रक्रिया
नामांकन करने की तारीख 23 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर 2025
उम्मीदवारों का नाम वापस लेने की तारीख 2 जनवरी 2026
चुनाव चिन्ह वितरण और उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित करने की तारीख् 3 जनवरी 2026
मतदान 15 जनवरी 2026
मतगणना की तारीख 16 जनवरी 2026




