Breaking Newsमुंबई

मानखुर्द में सिलेंडर फटने से दो लोग बुरी तरह घायल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। जनता नगर,मानखुर्द, मंडाले अल मदीना होटल के पास मंगलवार शाम 5,40 बजे हुए एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों घायलों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। (Two people were seriously injured in a cylinder explosion in Mankhurd)
 मुंबई महानगरपालिका आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर के छत का एक हिस्सा भी ढ़ह गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और मनपा दस्ते को रवाना कर दिया गया। घायलों को निकाल कर सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों के नाम पृथ्वीपाल जसपाल (40) और राजेश खिचड़ (25) बताया गया है। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।  अस्पताल के एएम ओ ने बताया कि दोनों 25 से 30 % जल गए हैं।
Regards,

Related Articles

Back to top button