Breaking Newsमुंबई

बीएमसी वार्डों में आरक्षण के कारण चुनावी समर से कई दिग्गज हुए बाहर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2025 के लिए आज हुए आरक्षण ड्रा में शिवसेना की अधिकांश महिला नगरसेवकों ने अपने वार्ड बरकरार रखे हैं। वहीं ठाकरे समूह की कुछ मौजूदा नगरसेविकाएं आरक्षण से प्रभावित हुई हैं। आरक्षण के कारण कई दिग्गज नगरसेवक चुनावी समर बाहर हो गए हैं। (Reservation in BMC wards has kept many big names out of the electoral fray)

वार्ड क्रमांक 186 (वसंत नकाशे) और 155 (श्रीकांत शेट्ये) दोनों अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इससे इन दोनों ठाकरे समूह के नगरसेवक प्रभावित हुए हैं। इसी तरह, समृद्धि काटे (वार्ड 146), अंजलि नाइक (वार्ड 147) और उपेंद्र सावंत (वार्ड 116) के वार्ड भी अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।

अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित वार्डों में शिवसेना की दोनों वर्तमान नगरसेविका रेखा रामवंशी (53) और चंद्रावती मोरे (121) पुनः चुनाव के लिए पात्र होंगी।
ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में शिवसेना की पांच नगरसेवक, रिद्धि खुरसुंगे (11), गीता सिंघण (12), संध्या दोशी (18), सुवर्णा करंजे (117) अश्विनी हांडे (128) और अनिल पाटनकर (153) प्रभावित हुए हैं क्योंकि उनका वार्ड ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित है।

खुले वर्ग में महिलाओं के लिए आरक्षित 74 वार्डों में से, शिवसेना की महिला नगरसेविका वैशाली शेवाले (142), राजुल पटेल (61) और रुजुता तारी (143) का वार्ड आरक्षण से बच गया हैं।  ठाकरे गुट के सदस्य रमेश कोरगांवकर, दत्ता पोंगड़े, मोहम्मद खान, सदानंद परब, अनंत नर, सुरेश पाटिल और आशीष चेंबूरकर के वार्डों को उनके वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा के 14, कांग्रेस के 3 और समाजवादी पार्टी के 1 नगरसेवक के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इस बीच, पिछले तीन वर्षों में विभिन्न दलों के 63 नगरसेवक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। इनमें शिवसेना ठाकरे गुट के 46, कांग्रेस के 7, एनसीपी के 5, एमएनएस का 1, एआईएमआईएम के 2 और समाजवादी पार्टी के 2 नगरसेवक शामिल हैं।

हालांकि इस आरक्षण ड्रॉ में शिवसेना की महिला नगरसेविका मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन ठाकरे समूह के कई पुरुष नगरसेवकों को बड़ा झटका लगा है।
………..

भाजपा के 14 नगरसेवक के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। नतीजतन, आंकड़े बताते हैं कि शिवसेना के मुकाबले भाजपा को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है।

बीएमसी वार्डों की आरक्षण लॉटरी
बीएमसी वार्डों की आरक्षण लॉटरी

मुंबई महानगरपालिका में 14 वर्तमान भाजपा नगरसेवकों के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक 103 मनोज कोटक, भाजपा, वार्ड क्रमांक 151 राजेश फुलवरिया, भाजपा, वार्ड क्रमांक 132 पराग शाह, भाजपा शामिल हैं।
, वार्ड क्रमांक 2 जगदीश ओझा, भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 हरीश छेडा, भाजपा, वार्ड क्रमांक 174 कृष्णवेन्नी रेड्डी, भाजपा, वार्ड क्रमांक 84 अभिजीत सामंत, भाजपा, वार्ड क्रमांक 71 अनीश मकवाना, भाजपा, वार्ड क्रमांक 15 प्रवीण शाह, भाजपा, वार्ड क्रमांक 31 कमलेश यादव, भाजपा, वार्ड क्रमांक 220 अतुल शाह, भाजपा, वार्ड क्रमांक 72 पंकज यादव, भाजपा , वार्ड क्रमांक 60 योगराज दाभोलकर, भाजपा, वार्ड क्रमांक 227 मकरंद नार्वेकर, भाजपा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button