Breaking Newsमुंबई

दही हांडी के बीच आज मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई में आज दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा लेकिन रात से हो रही भारी बारिश को भारत मौसम विज्ञान विभाग मुंबई (आईएमडी) ने चेतावनी जारी कर दही हांडी उत्सव के जश्न पर पानी फेर दिया है। आईएमडी ने शनिवार को मुंबई में रेड अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है।  (Red alert issued for heavy rain in Mumbai today amidst Dahi Handi)

मुंबई आईएमडी के अनुसार शनिवार और रविवार दो दिन रेड अलर्ट रहेगा। जबकि ठाणे, रायगड, पालघर सहित पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से बारिश का प्रमाण कम हुआ था।  आईएमडी के अनुसार अरब सागर में बने साइक्लोनिक चक्रवात का असर महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों पर देखने को मिलेगा। गोवा, दक्षिण गुजरात और कोंकण इसके प्रभाव क्षेत्र में रहेंगे।

मुंबई में दही हांडी उत्सव जोरदार तरीके से मनाया जाता है। कई राजनीतिक दल दही हांडी फोड़ने वाले गोविंदा की टोली पर लाखों रुपए के इनाम लगाती हैं। लेकिन बारिश का अलर्ट दही हांडी उत्सव पर पानी फेर सकता है।

बीती रात को मुंबई के पूर्व और पश्चिम उपनगर में 200 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि मुंबई शहर इलाके में 150 मिमी बारिश दर्ज हुई है। प्रतीक्षा नगर 144 मिमी, मरोल फायर ब्रिगेड केंद्र 216 मिमी, सांताक्रुज 213 मिमी, अंधेरी 204 मिमी,  विक्रोली 213 मिमी, घाटकोपर 204 मिमी, पवई में 200 मिमी बारिश हुई है। रेड अलर्ट जारी होने के बाद अतिवृष्टि हो सकती है। बीएमसी ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button