Breaking Newsमुंबई
मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए सोमवार को जारी की गई एलो अलर्ट की चेतावनी को अपग्रेट करके ऑरेंज अलर्ट कर दिया है। मार्च महीने के शुरुआती चरण में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। (Orange alert for Mumbai,Thane,Palghar as temperature crosses 40 degrees Celsius)
आईएमडी के अनुसार बुधवार कोई भी इन जिलों के लिए एलो अलर्ट रहेगा। घर के बाहर काम पर जाने वालों का बुरा हाल रहा। पंखे के नीचे बैठने पर शरीर पसीने से भीग रहा है।
मार्च महीने में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। मुंह को झुलसा देने वाली इस गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए महानगरपालिका प्रशासन ने सभी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। आईएमडी ने भी नागरिकों को पानी पीते रहने और तबीयत बिगड़ने पर सीधे अस्पताल जाने की सलाह दी है।




