
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। गोरेगांव एम्ब्रोल्ड नंबर 1, रॉयल पाम्स एस्टेट, आरे रोड, यूनिट नंबर 30, गोरेगांव पूर्व हाईराइज इमारत में लगी भीषण आग को मुंबई फायर ब्रिगेड काबू करने में लगा है। आग लगने की सूचना मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और मनपा स्टाफ को मौके पर रवाना कर दिया गया है। (Massive fire breaks out at Goregaon high-rise building Palm Estate)
मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग लगने की सूचना बुधवार शाम 7.43 बजे प्राप्त हुई। 25 मंजिला इमारत की 9वीं और 10वीं मंजिल पर लगी है। अग्निशमन विभाग ने रात 8 बजे एक लेवल की आग घोषित की है।
अधिकारी ने बताया आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इमारत में फंसे लोगों को निकालने का आम चल रहा है। मौके पर बीएमसी, दमकल, पुलिस, संबंधित बिजली वितरण कंपनी और 108 एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।




