Breaking News

मनपा के ई-टीडीआर पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ , गुप्त रूप से टीडीआर खरीद फरोख्त पर लगेगी लगाम 

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास विभाग की पहल और मुंबई महानगरपालिका द्वारा तैयार किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अब TDR से जुड़े सभी लेन-देन ऑनलाइन, पारदर्शी और तेज तरीके से किए जा सकेंगे। यह प्रणाली https://etdr.mcgm.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध होगी, जहां खरीदार और विक्रेताओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज टीडीआई पोर्टल का शुभारंभ किया। (Chief Minister inaugurated the bmc DTDR portal.,Secret purchase and sale of TDR will be curbed)

इस नई व्यवस्था से मुंबई में आरक्षित भूखंड, फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) और विकास अधिकारों से जुड़े लेन-देन में पारदर्शिता और सरलता आएगी। अब खरीदार और विक्रेता सीधे प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन कर TDR खरीद-बिक्री के लिए बोली लगा सकेंगे और आपसी सहमति से सौदे को अंतिम रूप दे सकेंगे।
इस प्रणाली का प्रायोगिक उद्घाटन देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया था, जिसमें एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे। अब इसे 15 अप्रैल से औपचारिक रूप से लागू किया जा रहा है।

BMC आयुक्त अश्विनी भिडे के अनुसार, इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए TDR लेन-देन अधिक सुरक्षित, तेज और पारदर्शी होंगे, जिससे मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति मिलेगी।

TDR ट्रांसफ से बनेगी पारदर्शिता 

जब किसी जमीन का अधिग्रहण सार्वजनिक परियोजनाओं (जैसे सड़क, पार्क आदि) के लिए किया जाता है, तो जमीन मालिक को नकद मुआवजे की बजाय अतिरिक्त निर्माण अधिकार दिए जाते हैं। इन्हें Development Rights Certificate (DRC) कहा जाता है, जिन्हें मालिक अन्य डेवलपर्स को बेच सकता है या खुद इस्तेमाल कर सकता है।

ई-TDR सिस्टम की प्रमुख खासियतें:

पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी
KYC आधारित रजिस्ट्रेशन और सुरक्षित बैंक इंटीग्रेशन
ऑनलाइन बोली और डिजिटल पेमेंट सुविधा
हर सौदे का डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट नोट
AI आधारित डेटा विश्लेषण और रिकॉर्ड प्रबंधन

इस प्लेटफॉर्म के जरिए न सिर्फ बड़े डेवलपर्स बल्कि छोटे बिल्डर्स और आम नागरिकों को भी समान अवसर मिलेगा। इससे TDR बाजार अधिक संगठित और प्रतिस्पर्धी बनेगा।

अब तक टीडीआर दो बिल्डरों के बीच होता था। इससे किसी को पता नहीं चलता था कि खरीद फरोख्त कितने में हुआ है । अब टीडीआर खुला मार्केट उपलब्ध होगा। एआई के इस्तेमाल से यह भी पता चलेगा कि खरीदा गया टीडीआर का किस जगह उपयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button