Breaking News

MMRDA ऑस्ट्रिया के साथ बढ़ा रहा सहयोग, आशय पत्र किया गया हस्तांतरित

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने 13 अप्रैल 2026 को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीए मुख्यालय में ऑस्ट्रिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ किए गए समझौते का आशय पत्र हस्तांतरित किए गए। संजय मुखर्जी ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑस्ट्रिया के अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री वोल्फगैंग हाटमंसडॉर्फर ने किया। (MMRDA Expands Cooperation with Austria; Letter of Intent Exchanged)

इस प्रतिनिधिमंडल में भारत में ऑस्ट्रिया के राजदूत  रॉबर्ट ज़िश्ग के साथ ऑस्ट्रियन फेडरल मंत्रालय, एडवांटेज ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रियन फेडरल इकोनॉमिक चैंबर, ऑस्ट्रियाई विश्वविद्यालयों तथा अग्रणी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र के साथ बढ़ते सहयोग का स्पष्ट संकेत मिला।

देवेंद्र फडणवीस ने एमएमआरडीए मुख्यालय के वर्चुअल माध्यम से प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने ऑस्ट्रियाई संस्थानों और कंपनियों को महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचा विकास, नवाचार और सतत शहरी विकास में भागीदारी हेतु आमंत्रित किया। साथ ही महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला।

इस बैठक का एक महत्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि ऑस्ट्रिया के केंद्रीय मंत्री ने एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी को आशय पत्र (Letter of Intent – LoI) सौंपा।

*इस आशय पत्र में निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग की इच्छा व्यक्त की गई है:
• सुरंग निर्माण (टनलिंग) एवं भूमिगत अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास
• प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं नवाचार
• शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग
• वित्तीय सहयोग एवं औद्योगिक भागीदारी
• पर्यटन विकास
• भविष्य में औपचारिक सहयोग के लिए रूपरेखा का विकास
यह आशय पत्र ऑस्ट्रिया के केंद्रीय मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित है, जो इन विभिन्न क्षेत्रों में एमएमआरडीए के साथ संरचित सहयोग स्थापित करने की ऑस्ट्रिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र बुनियादी ढांचा आधारित विकास और सतत प्रगति के लिए वैश्विक साझेदारियों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इंजीनियरिंग, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में ऑस्ट्रिया की विशेषज्ञता सहयोग के व्यापक अवसर प्रदान करती है। हम मुंबई महानगर क्षेत्र के विकास में ऑस्ट्रियाई सहभागिता का स्वागत करते हैं और एक सशक्त एवं दीर्घकालिक साझेदारी की अपेक्षा करते हैं। यह साझेदारी बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, निवेश और सतत शहरी विकास पर आधारित होगी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एमएमआरडीए के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र वैश्विक साझेदारियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। एमएमआरडीए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर प्रदान कर रहा है। ऑस्ट्रिया के साथ इस प्रकार का सहयोग मुंबई महानगर क्षेत्र के विकास को और गति देगा।

डॉ. संजय मुखर्जी, आईएएस, महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए ने कहा कि “मुंबई महानगर क्षेत्र में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास के पैमाने के कारण वैश्विक साझेदारों की बढ़ती रुचि स्पष्ट दिखाई दे रही है। दावोस में प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद कई देश और संस्थाएं हमारे साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं।
ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा और आशय पत्र का हस्तांतरण इसी बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। एमएमआरडीए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में उभर रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। टनलिंग, मोबिलिटी सिस्टम्स, कौशल विकास और नवाचार जैसे क्षेत्रों में हम मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हैं।

इस दौरान ऑस्ट्रिया के केंद्रीय मंत्री ने अटल सेतु का दौरा किया और मुंबई महानगर क्षेत्र में विकसित हो रही अवसंरचना की गुणवत्ता और व्यापकता की सराहना की। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं की आकस्मिक जांच भी देखी और उस पर संतोष व्यक्त किया।

यह बैठक एमएमआरडीए के बुनियादी ढांचा विकास, ज्ञान आदान-प्रदान और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने हेतु अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को सुदृढ़ करने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button