Breaking News

बांद्रा में आग से 64 वर्षीय बुजुर्गों की मौत, दो फायरमैन घायल

 

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। बांद्रा पश्चिम शेर्ली राजन रोड पर अटलांटिक बिल्डिंग में लगी आग से एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान दो फायरमैन घायल हो गए जिनको उपचार के लिए बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (64-year-old dies in Bandra fire; two firemen injured)
मनपा आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आग बुधवार रात को लगी थी।  आग भूतल + सात मंजिला इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 701 और 702 में बिजली के तारों, बिजली के उपकरणों, घरेलू सामान आदि तक ही सीमित कर दी गई। हालांकि रात में आग पर काबू पा लिया गया। इस आग में अजीम बरोडावाला (64) को भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आग बुझाते हुए धुएं की चपेट में आए शिवशंकर भरत पुरी (फायरमैन) (32) नवनाथ मोहन, फायरमैन (34)  को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button