Breaking News
NEET परिक्षार्थियों के लिए बेस्ट ने उपलब्ध कराई 60 बस सेवा 24 बस मार्गों पर लगेगा 180 ट्रिप

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। बेस्ट प्रशासन ने NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की सुविधा के लिए, BEST ने विभिन्न क्षेत्रों में 24 बस मार्गों पर कुल 60 बसों की व्यवस्था की है। इन बसों द्वारा लगभग 180 ट्रिप चलाई जाएंगी। इससे परिक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
बेस्ट बसों के हड़ताल के कारण एक बस नहीं चल रही है। इसलिए बेस्ट ने एसटी से अनुरोध कर 100 बसे हासिल की है जिसमें 60 बसें NEET परिक्षार्थियों के लिए आरक्षित की गई हैं। (BEST has made 60 buses available for NEET candidates; 180 trips will be operated across 24 routes)

यह बसें सोमवार को कुर्ला, दादर, मलाड, मुलुंड जैसे प्रमुख स्टेशनों से परीक्षा केंद्रों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। BEST प्रशासन छात्रों से इस विशेष बस सेवा का लाभ उठाने और समय पर और सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
हड़ताल में शामिल और बसों में तोड़फोड़ करने वाले 23 प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।




