Breaking News

महाराष्ट्र में सर्पदंश रोकने के लिए हाफकिन में मंथन, 2030 तक मौतें आधी करने का रोडमैप बनेगा

इनसाइट न्यूज नेटवर्क

मुंबई | महाराष्ट्र में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए हाफकिन इंस्टिट्यूट, मुंबई में बहु-हितधारक सलाहकार बैठक आयोजित की गई। राज्य के सार्वजनिक आरोग्य विभाग, NCDC भारत सरकार और John Snow India Private Limited (JSIPL) के सहयोग से महाराष्ट्र राज्य सर्पदंश प्रतिबंध व नियंत्रण कृती आराखडा (SAP-SE) तैयार करने के लिए यह बैठक हुई। (Multi-Stakeholder Meet at Haffkine on Snakebite Prevention in Maharashtra, Roadmap to Halve Deaths by 2030)

बैठक में सार्वजनिक आरोग्य विभाग, वन विभाग, आरोग्य सेवा संचालनालय के प्रतिनिधि मौजूद थे। पद्मश्री डॉ. हिम्मतराव बावस्कर, डॉ. सदानंद राऊत और डॉ. दिलीप पुंडे ने मार्गदर्शन किया। हाफकिन की संचालिका डॉ. सुवर्णा खरात, डॉ. नितीन अंबाडेकर और JSIPL के व्यंकटेश रोड्डवार भी उपस्थित थे।

बैठक में समुदाय से लेकर प्रथम प्रतिसाद, आरोग्य सुविधा, रेफरल सेवा और फॉलोअप तक की पूरी चेन में क्या कमियां हैं, इस पर चर्चा हुई। चार ग्रुप बनाकर समस्याएं, प्रायोरिटी वाले उपाय और विभागों की जिम्मेदारी तय की गई।

सभी ने माना कि सर्पदंश सिर्फ आरोग्य विभाग का विषय नहीं है – वन, पशुसंवर्धन, आदिवासी विकास, पंचायत राज, कृषि विभाग को भी मिलकर काम करना होगा। “Towards Halving Snakebite Deaths by 2030” के लक्ष्य के तहत अगले एक महीने में विभागों की भूमिका, एक्शन प्लान और समन्वय यंत्रणा वाला रोडमैप तैयार होगा।

Related Articles

Back to top button