Breaking News

सभी पार्टियों के विरोध के बावजूद बीएमसी 14 फीट ऊंची झोपड़ियों पर कार्रवाई करने पर अडिग

कोर्ट का आदेश, नहीं रूकेगा बीएमसी का बुलडोजर

इनसाइट न्यूज स्टोरीज

मुंबई । कोर्ट के आदेश को ढाल बनाकर BMC ने 14 फीट से ऊंची झुग्गियों पर कार्रवाई से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। आयुक्त अश्विनी भिडे ने वार्ड अधिकारियों को कोई स्थगन आदेश देने से साफ मना कर दिया है। (No Stay On Slum Drive: BMC To Issue Notices From Oct 1 Despite Leaders’ Plea)

सूत्रों के मुताबिक बीएमसी इसे विशेष मोहिम नहीं, बल्कि रोज के अनधिकृत निर्माण विरोधी एक्शन की तरह करेगी। 1 अक्टूबर से नोटिस बांटने के साथ कार्रवाई। अब तक 4,584 झोपड़ों पर एक्शन शुरू है और 611 को नोटिस जा चुका है।

शहर की 2.23 लाख झुग्गियों में से 39,111 झुग्गियां 14 फीट से ज्यादा ऊंची मिली हैं। सबसे ज्यादा 31,227 पूर्वी उपनगरों में हैं। इसके अलावा अब भी 14 फीट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों की पहचान भी की जा रही है।

दिलचस्प है कि सत्ता पक्ष भाजपा से लेकर विपक्षी शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस तक – सभी दलों ने आम सभा में इस कार्रवाई का विरोध किया था, लेकिन प्रशासन ने सियासी दबाव को दरकिनार कर दिया है।

सूत्रों का दावा है कि कार्रवाई करने को राज्य सरकार ने भी हरी झंडी दी है। यह कार्रवाई ग्राउंड+ एक मंजिला झोपड़ों पर नहीं बल्कि जहां तीन से पांच मंजिला झोपड़े बनाए गए हैं उन पर की जाएगी। यह झोपड़े खतरनाक तरीके से बनाए गए हैं इससे दुर्घटना होने का खतरा रहता है।

Related Articles

Back to top button