Breaking News

बैंकों की 3 दिन की हड़ताल स्थगित, 5 दिन वर्किंग पर बनी सहमति

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली।  बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने रविवार देर रात इसकी घोषणा की।(Three-day bank strike deferred; consensus reached on five-day work week)

UFBU के मुख्य वार्ताकार सी.एच. वेंकटचलम ने बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ बातचीत में 3 अहम मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसके बाद सोमवार से शुरू होने वाली हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

3 बड़ी सहमति क्या हुईं?

5 दिन बैंकिंग पर हाई-लेवल कमेटी: वेंकटचलम ने कहा, “5 दिन की बैंकिंग के मुद्दे पर IBA ने एक हाई-लेवल कमेटी बनाने पर सहमति जताई है, जिसमें IBA और UFBU के प्रतिनिधि होंगे। यह कमेटी 5 दिन की बैंकिंग लागू करने की मांग का समाधान खोजेगी और सभी पक्षों से चर्चा करेगी।”

PLI पर चर्चा: परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के मामले में अधिकारियों के लिए भेदभावपूर्ण PLI के मुद्दे पर चर्चा होगी और स्कीम में बदलाव पर भी बात होगी। अन्य लंबित मांगों पर भी बातचीत जारी रहेगी।इस फैसले के बाद सोमवार से बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Related Articles

Back to top button