मुंबई के कुलाबा में दर्दनाक हादसा: दीवार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की मौत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। दक्षिण मुंबई के कुलाबा इलाके में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा अफगान चर्च के पास नानूभाई मूसा मार्ग पर हुआ। (Tragic accident in Mumbai’s Colaba Bike crashes into wall two brothers killed)
मुंबई पुलिस के अनुसार, आज सुबह 04:45 से 05:00 बजे के बीच सुमित सतवान वाल्मिकी (22 वर्ष) अपनी TVS Raider बाइक (MH 01 FK 3556) पर अपने छोटे भाई के साथ जा रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गंगोत्री इमारत की सुरक्षा दीवार से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सुमित सतवान वाल्मिकी (22) ,संजू सतवान वाल्मिकी (15) के तौर पर हुई है। दोनों भाई रूम नंबर 599, गली नंबर 17, गणेशमूर्ति नगर, कफ परेड, मुंबई के निवासी थे। उनका मूल गांव पिपरी, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।
पुलिस हादसे की जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही कुलाबा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) की रिपोर्ट दर्ज की है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए GT अस्पताल (गोकुलदास तेजपाल अस्पताल) भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।




