Breaking News

बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत, रविवार 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक

दिल्ली/  इसी सप्ताह तीन दिन होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले केंद्र सरकार ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। (Relief for customers ahead of the bank strike: banks to remain open on Sunday, September 27)

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिन के देशव्यापी बैंक बंद का ऐलान किया है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने से लगातार 5 दिन बैंक बंद रहने की नौबत आ गई थी।

इसी को देखते हुए ग्राहकों की परेशानी टालने के लिए सरकार ने रविवार 27 सितंबर 2026 को सार्वजनिक क्षेत्र की सभी बैंकें (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) चालू रखने का फैसला किया है।

RBI ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाएं, कार्यालय, ATM-linked branches और Currency Chests को कामकाज करने की मंजूरी दे दी है।

पूरा शेड्यूल समझिए
– 26 सितंबर (शनिवार): नियमित बैंक अवकाश
– 27 सितंबर (रविवार): छुट्टी होने के बावजूद PSBs और RRBs खुले रहेंगे
– 28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार): UFBU ने देशव्यापी  बैंक हड़ताल का आवाहन किया है।

सरकार ने कर्मचारी संगठनों से हड़ताल टालने की अपील भी की है और कहा है कि जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button