Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में जल्द तीसरा एयरपोर्ट, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अप्रैल से उड़ान 

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्य का बजट पेश करने के दौरान बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा से मुंबईकरों को बहुत लाभ होगा। अजीत पवार ने घोषणा किया कि मुंबई में जल्द ही तीसरा हवाई अड्डा बनाया जाएगा। तीसरा हवाई अड्डा समृद्धि और बुलेट ट्रेन को जोड़ेगा। अजीत पवार ने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अप्रैल 2025 से विमान उड़ान भरने लगेगेें। हालांकि अभी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। (Mumbai will soon have a third airport, flights to Navi Mumbai airport from April)

मुंबई में यह तीसरा हवाई अड्डा वाढवण बंदरगाह के पास बनाया जाएगा। अजित पवार ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन भी इसी बंदरगाह के पास होगा। वहीं, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड संयुक्त रूप से पालघर जिले में वाढवण बंदरगाह का विकास कर रहे हैं। इस परियोजना की कुल लागत 76,220 करोड़ रुपए है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी 26 प्रतिशत है। विस्तारित बंदरगाह से लगभग 300 मिलियन मीट्रिक टन की वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता सृजित होगी। यह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह की वर्तमान क्षमता से तीन गुना अधिक होगी।

नए बंदरगाह से 2030 तक माल यातायात शुरू होने की उम्मीद है। चूंकि यह बंदरगाह कंटेनर हैंडलिंग के मामले में दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में शामिल हो जाएगा, इसलिए महाराष्ट्र राज्य भविष्य में समुद्री परिवहन महाशक्ति के रूप में उभरेगा। मुंबई के लिए वाढवण बंदरगाह के पास एक तीसरा हवाई अड्डा प्रस्तावित है और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन भी इसी बंदरगाह के पास स्थित होगा। वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि इस बंदरगाह को समृद्धि राजमार्ग से भी जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button