राम मंदिर (पूर्व) में केमिकल लीक की आशंका, दो लोगों की मौत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। राम मंदिर पूर्व, मृणालताई ब्रिज के पास पारसी पंचायत गेट के सामने एक पब्लिक टॉयलेट में केमिकल रिसाव की आशंका के चलते दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।(Suspected chemical leak at Ram Mandir (East); two dead)
नागरिक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार घटना आज सुबह 08:30 बजे रिपोर्ट हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शौचालय के अंदर से केमिकल जैसी तेज गंध आ रही थी, जिससे दो लोग बेहोश हो गए।
दोनों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से ट्रॉमा केयर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दोनों को आधी रात को लाया गया था और सुबह 03:49 बजे मृत घोषित किया गया।
मृतकों के नाम –
1) प्रभाकर धनिवार – उम्र 24 वर्ष
2) भाविन देसाई – उम्र 18 वर्ष
घटना की सूचना मिलते ही BMC, मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), मुंबई पुलिस, MPCB और वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा। टॉयलेट को सील कर दिया गया है और केमिकल के सोर्स की जांच MPCB द्वारा की जा रही है।BMC आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सुबह 10:25 बजे तक की अपडेट जारी की गई है।




