Breaking News

मुंबई में 11वें दिन गणेश विसर्जन जारी, शाम 6 बजे तक 5715 मूर्तियों का विसर्जन

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई, 25 सितंबर 2026: मुंबई में गणेशोत्सव के 11वें दिन गणेश विसर्जन पूरे जोश और भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है। बीएमसी और मुंबई पुलिस द्वारा शाम 6 बजे तक जारी की गई रिपोर्ट में कुल 5715 मूर्तियों के विसर्जन की जानकारी दी गई है। (Ganesh  idols immersion continues in Mumbai on the 11th day; 5,715 idols immersed by 6 PM)

बीएमसी के अनुसार शुक्रवार अनंत चतुर्दशी को शाम 6 बजे तक सार्वजनिक मंडलों की 198 मूर्तियों, घरेलू 5471 मूर्तियों और 46 गौरी मूर्तियों का विसर्जन किया गया।  अभी भी शहर के विभिन्न मार्गों पर सैकड़ों मंडलों की मूर्तियां विसर्जन स्थलों की ओर बढ़ रही हैं, इसलिए यह संख्या रात तक और बढ़ने की संभावना है।

प्रशासन के अनुसार, अभी तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है। No untoward incident reported during immersion.

गिरगांव चौपाटी, दादर चौपाटी, जुहू बीच, वर्सोवा, मढ, अक्सा और पवई समेत शहर के सभी 283से अधिक कृत्रिम विसर्जन तालाबों और नैसर्गिक तालाबों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। “गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या” के जयघोष से पूरा मुंबई गूंज रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुंबई पुलिस के 40 हजार जवान, BMC कर्मचारी, लाइफगार्ड, NDRF और नौसेना की टीमें समुद्र किनारे तैनात हैं। BMC ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बार कृत्रिम तालाबों में विसर्जन पर जोर दिया था, जिसका असर दिख रहा है – घरेलू मूर्तियों का बड़ा हिस्सा कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया है। लालबाग के राजा सहित सभी प्रमुख मंडलों में स्थापित गणेश मूर्तियों का विसर्जन देर रात तक चलेगा।

 

Related Articles

Back to top button