गणपति बप्पा को विदा करते ही सड़कों पर उतरी की पिंक आर्मी, समुद्री बीच और सड़कों की शुरू हुई सफाई
जुहू बीच से निकाला हुआ 34 टन कचरा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। 11 दिन के गणेशोत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विदाई देने के बाद मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई को फिर से चमकाने का काम शुरू कर दिया है। विसर्जन के अगले ही दिन से शहर की सड़कों, चौपाटियों और विसर्जन स्थलों पर मेगा क्लीनिंग ड्राइव चल रही है। बीएमसी की पिंक आर्मी और हजारों सफाई कर्मी सफाई के उतर चुके हैं। (As soon as Ganpati Bappa was bid farewell, the ‘Pink Army’ took to the streets, and the cleanup of sea beaches and roads began)
मनपा प्रशासन के अनुसार इस साल विसर्जन निर्विघ्न संपन्न हुआ। मुंबईकरों ने भी प्रशासन का साथ दिया और पर्यावरणपूरक विसर्जन को प्राथमिकता दी।
इस साल विसर्जन के आंकड़े
इस गणेशोत्सव में 26 सितंबर दोपहर 3 बजे तक कुल 1,99,185 मूर्तियों का विसर्जन हुआ। इसमें 10,421 सार्वजनिक, 1,82,029 घरेलू और 6,735 गौरी-हरतालिका मूर्तियां शामिल हैं। सिर्फ अनंत चतुर्दशी के दिन 36,240 मूर्तियों का विसर्जन हुआ। इसके लिए 67 नैसर्गिक स्थल और 278 जगहों पर 383 कृत्रिम तालाब बनाए गए थे।
विसर्जन के लिए Bmc के 25 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी तैनात थे। 1194 स्टील प्लेट, 23 जर्मन तराफे, 34 क्रेन, 85 एम्बुलेंस, 10 मोटरबोट, 1132 लाइफगार्ड और 6 हजार फ्लडलाइट लगाई गई थीं।
बीएमसी घनकचरा विभाग ने विसर्जन स्थलों से 934.26 मीट्रिक टन निर्माल्य इकट्ठा किया है। इसके लिए 613 निर्माल्य कलश और 838 गाड़ियां लगाई गई थीं। अब सड़कों पर पड़े गुलाल, फूल और कचरे को हटाने के लिए वॉटर जेट और स्वीपर मशीनें उतारी गई हैं। गिरगाव चौपाटी, जुहू, वर्सोवा और पवई में विशेष टीमें लगी हैं।
गिरगाव चौपाटी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री रामदास आठवले, महापौर रितु तावडे, उपमहापौर संजय घाडी और आयुक्त अश्विनी भिडे ने विसर्जन में हिस्सा लिया था।
महापौर और आयुक्त ने सभी मंडलों, भक्तों और पुलिस सहित सभी यंत्रणाओं का आभार मानते हुए कहा है कि “एक गणपति, एक झाड़” संकल्प के तहत जितनी मूर्तियां विसर्जित हुईं उतने ही पेड़ लगाए जाएंगे।
वहीं कुछ सामाजिक संगठनों के साथ बीएमसी कर्मचारी जुहू बीच की सफाई मैं लगे रहे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस, फिल्म अभिनेता अजय देवगन, मनपा आयुक्त अश्विनी भिडे के अलावा कई विधायक, नगरसेवक सफाई अभियान का हिस्सा बने। यहां से 34 टन कचरा जमा किया गया।




