ग्रांट रोड के 21 मंजिला धवलगिरी इमारत में भीषण आग
इमारत में निवासियों को किया गया रेस्क्यू

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. अगस्त क्रांति रोड ग्रांट रोड स्थित धवलगिरी इमारत में भीषण आग लग गई है. 21 मंजिला इस इमारत के 8वें और 12वें फ्लोर पर लगी है. फायर ब्रिगेड ने इमारत को खाली करा लिया है. फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. (fire Breaks out in 21 storey Dhawalgiri building of Grant Road)
मनपा आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना सुबह 9.30 बजे प्राप्त हुई थी. पहले आग लेवल 1 थी लेकिन आग बढ़ते देख उसे लेवल 2 घोषित कर दिया गया है. आग से बचने के लिए निवासी 21वें और 22 फ्लोर टेरेस पर जमा हो गए थे जिन्हें सुरक्षा बाहर निकाल लिया गया है. जबकि 8 लोगों को 15वीं मंजिल से रेस्क्यू किया गया. आग बुझाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है.
एक दिन पहले मालाड के कच्चापाडा मलाड इंडस्ट्रियल इस्टेट में लगी थी. इस आगजनी में वहां रखे कपड़े लेदर बैग, ट्राली बेग, लेथ मशीन, प्लास्टिक आदि जल गये, इंडस्ट्रियल की ग्राउंड सहित एक मंजिला पांच दुकानें पूरी तरह जल गई हैं.




