Breaking News
माहिम खाड़ी में 22 साल के युवक ने लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई, 28 सितंबर माहिम खाड़ी (Mahim Creek) में आज शाम एक 22 वर्षीय युवक के कूदने की घटना सामने आई है। (22-year-old man jumps into Mahim Creek; search operation underway)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने अचानक खाड़ी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू बोट और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। खाड़ी के पानी में तलाशी अभियान जारी है।
युवक ने किस कारण से यह कदम उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।




