मुंबई में मिलावटी खाद्य तेल पर FDA की सबसे बड़ी कार्रवाई, जोगेश्वरी से 7,340 किलो पाम तेल जब्त, 11 लाख का स्टॉक सीज

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। त्योहारों में मुंबईकरों की थाली तक मिलावटी तेल न पहुंचे, इसके लिए अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने इस बार सबसे बड़ी चोट खाद्य तेल माफियाओं पर की है। (FDA’s biggest crackdown on adulterated edible oil in Mumbai: 7,340 kg of palm oil seized in Jogeshwari; stock worth ₹11 lakh confiscated)
अन्न सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में “सुरक्षित अन्न, सुरक्षित महाराष्ट्र” अभियान के तहत 23 से 27 सितंबर तक चले विशेष अभियान में मुंबई के जोगेश्वरी से ही *7,340 किलो RBD पामोलिन तेल (कीमत ₹11,81,740)* जब्त किया गया है।
*मेन कार्रवाई – खाद्य तेल में मिलावट और गड़बड़ी*
*1. जोगेश्वरी (पश्चिम) – मे. श्री पद्मावती एंटरप्राइजेज:* S.V. Road स्थित इस गोदाम पर छापे में पुराने, दोबारा इस्तेमाल किए गए टिन में तेल पैक करते हुए पाया गया। तेल जमीन पर, अस्वच्छ जगह पर रखा था। Packaging Regulation 2018 का उल्लंघन। 7,340 किलो तेल जब्त।
*2. नांदेड़ -* इसी पैटर्न पर मुखेड, नांदेड़ स्थित सतसाई ट्रेडिंग से 211 किलो रिफाइंड सोयाबीन तेल और 375 किलो पाम तेल (कुल ₹95,500) मिलावटी होने के शक में जब्त।
*3. ठाणे -* वागले इस्टेट स्थित Maxoil Enterprises से 238 किलो Supreme Rasoi सरसों तेल Misbranding पर जब्त।
सभी सैंपल लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट के बाद Food Safety Act 2006 के तहत FIR होगी।
*मुंबई में अन्य बड़ी कार्रवाई – 13 नामी होटल/बेकरी के लाइसेंस तत्काल निलंबित
खाद्य तेल के साथ-साथ FDA ने मुंबई के 13 प्रतिष्ठानों के FSSAI लाइसेंस गंदगी और कीड़े-मकोड़े मिलने पर तत्काल सस्पेंड किए हैं:
*1. मे. Kyani & Co., कालबादेवी:* खाने की जगह पर बिल्ली, चूहों की बीट, जिंदा मक्खियां, मरे हुए कॉकरोच, फ्रिज में खून जमा और खुले गटर के मैनहोल मिले।
*2. मे. Colaba Sweet Mart, कुलाबा:* तौल कांटे और पैकेजिंग पर जिंदा कॉकरोच, बनाने की जगह पर जिंदा छिपकली और मक्खियां।
*3. मे. अरुण विलास फरसानण, धारावी:* कॉकरोच कीड़े, चूहों द्वारा कुतरा हुआ सामान, धूल-जाले और जमीन पर बिखरा माल।
*4. RUCHI VEG RESTAURANT, परेल:* Schedule-4 स्वच्छता नियमों का गंभीर उल्लंघन। दुकान खाली करने की कार्रवाई।
*5. QSR Brands India, K/E वार्ड, मुंबई:* स्वच्छता नियमों का उल्लंघन।
*6. Astra Corporation (Royal China), फोर्ट:* स्वच्छता नियमों का उल्लंघन।
*7. M/s. Tiffin, बांद्रा (पश्चिम):* स्वच्छता नियमों का उल्लंघन।
*8. United Bakery & Stores, सांताक्रूज (पश्चिम):* स्वच्छता नियमों का उल्लंघन।
*9. Shree Padmavati Enterprises, जोगेश्वरी:* (तेल के साथ स्वच्छता उल्लंघन भी)
*10. Hotel Purandar Vilas, खार (पश्चिम):* स्वच्छता नियमों का उल्लंघन।
*11. Daffodils Fast Food Inn, विलेपार्ले (पूर्व):* पूरी दुकान अत्यंत अस्वच्छ, जमीन-दीवारों पर धूल, फ्रिज बंद और बदबूदार, कर्मचारी स्टोरेज में ही सो रहे थे, नारियल बाथरूम में तोड़ा जा रहा था।
*12. S.S. Caterers, चेंबूर:* बिना लाइसेंस और अस्वच्छ कारोबार, तत्काल बंद का आदेश।
*13. Subway (EverSub India Pvt Ltd), लोअर परेल, फीनिक्स मिल:* फ्रिज में फंगस, जिंदा झुरले, पानी जमा, छत से पपड़ी गिर रही थी, जूते-चप्पल खाने के काउंटर के नीचे।
FDA ने बताया कि राज्यभर में कुल 50.6 टन (₹1.19 करोड़) माल जब्त और कुल 30 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।




