Breaking News

बुलढाणा में FDA की बड़ी कार्रवाई: 3.51 करोड़ का रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त, बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री

इनसाइट न्यूज स्टोरीज़

बुलढाणा / खामगांव  अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने बुलढाणा जिले में मिलावट और बिना लाइसेंस चल रहे फूड बिजनेस पर बड़ी कार्रवाई की है। खामगांव MIDC में एक कंपनी से 3 करोड़ 51 लाख रुपये कीमत का 2 लाख 48 हजार किलो से ज्यादा रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया गया है।(FDA’s Major Action in Buldhana: Refined Soyabean Oil Worth Rs. 3.51 Crore Seized, Factory Was Running Without Licence)

कहां हुई कार्रवाई?
28 सितंबर 2026 को FDA बुलढाणा डिवीजन ने M/s. Am Oels Private Limited, प्लॉट नं. A13 से A18, खामगांव इंडस्ट्रियल एरिया, MIDC, ता. खामगांव, जि. बुलढाणा – 444312 पर सरप्राइज इंस्पेक्शन किया।

जांच में पाया गया कि कंपनी के पास वैध फूड लाइसेंस (Without Valid License) नहीं था और लूज में रखा रिफाइंड सोयाबीन ऑयल घटिया क्वालिटी (Substandard) का होने का शक था।

FDA ने मौके से सैंपल लैब जांच के लिए भेजे और बाकी बचा पूरा स्टॉक – कुल 2,48,845.400 किलो, जिसकी कीमत 3,50,87,201.40/- (लगभग 3.51 करोड़) है, जब्त कर लिया।

आगे क्या होगा?
जब्त स्टॉक के सैंपल लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद और बिना लाइसेंस कारोबार चलाने के आरोप में कंपनी के खिलाफ Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा “महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कानून के पालन को लेकर सरकार बेहद सख्त है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना लाइसेंस या घटिया माल बेचने वालों पर ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

शिकायत कैसे करें?
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800222365 या FDA के पोर्टल https://complaints.mahafda.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button