Breaking News

दिवेआगर में बड़ा हादसा : आळंदी की विनर्स अकैडमी के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत

इनसाइट न्यूज स्टोरीज

दिवेआगर, रायगढ़ । पुणे के आळंदी स्थित विनर्स अकैडमी फॉर 11th एंड 12th के छात्रों के साथ आज 1 अक्टूबर 2026 को दर्दनाक हादसा हो गया। अकैडमी के 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक यानी कुल 48 लोग पिकनिक के लिए दिघी सागरी, दिवेआगर बीच पर आए थे। (Major Tragedy in Diveagar: 8 Students of Alandi’s Winners Academy Die by Drowning in Sea )

समुद्र में नहाते समय 8 छात्र तेज लहरों में बह गए और डूब गए। स्थानीय पुलिस, जीवनरक्षक दल और मछुआरों की मदद से सभी 8 छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतक सभी 16 साल के और आळंदी, पुणे के रहने वाले थे।

मृत छात्रों के नाम :
1. तन्मय दत्तात्रय वहीले
2. सुमित भरत अहिरे
3. प्रणव रामदास बनसोडे
4. कैवल्य सतीश वासनकर
5. राजवीर युवराज वहीले
6. यश किरण वानखेडे
7. सोहम तुकाराम भांडवलकर
8. कौस्तुभ संदीप दौंड

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button