Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छर? घाटकोपर के जिस स्कूल में पढ़े, उसी गुरुकुल ने किया सलाम

इनसाइट न्यूज स्टोरीज

मुंबई। मुंबई प्रदेश विद्या सभा के गुरुकुल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के पूरे गुरुकुल परिवार – मैनेजमेंट, ट्रस्टी, स्टाफ, छात्र और पूर्व छात्र – की ओर से हमारे गौरवशाली पूर्व छात्र की अदम्य वीरता को शत-शत नमन। किया है। फ्लाई दुबई की फ्लाइट से इजरायल जा रहे कैप्टन स्मित को उनके को पायलट ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल होने के बाद भी वीरता और साहस का परिचय देते हुए विमान को संभाला और 180 लोगों की जान बचाई। कैप्टन स्मित का यूएई में इलाज चल रहा है। 

जैसा कि अब पूरा देश जानता है, युवा भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपने सह-पायलट के आत्मघाती मिशन को नाकाम कर सभी यात्रियों की जान बचाई। उनके इस वीरतापूर्ण कार्य ने घाटकोपर से लेकर पूरे देश को प्रेरित किया है।

श्री वी. एस. गुरुकुल टेक्निकल हाई स्कूल एंड  वोकेशनल जूनियर कॉलेज, घाटकोपर (पूर्व) में कैप्टन मच्छर ने 2003 में 10वीं तकनीकी शिक्षा पूरी की थी। हमें गर्व है कि हम उनके शुरुआती वर्षों का हिस्सा रहे। हालांकि असली संस्कार घर से ही आते हैं। हम उनके माता-पिता को नमन करते हैं, जिन्होंने उनमें निस्वार्थता, नैतिकता और साहस के संस्कार दिए।

गुरुकुल का मिशन हमेशा से बुद्धि के साथ-साथ चरित्र का निर्माण करना रहा है। कैप्टन मच्छर का संकट में भी शांत रहकर कर्तव्य निभाना उन्हीं मूल्यों का प्रतिबिंब है।

सच्ची शिक्षा सिर्फ उड़ना नहीं सिखाती, बल्कि तूफान आने पर मानव जीवन की रक्षा करना भी सिखाती है।

पूरा गुरुकुल परिवार हमारे हीरो कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।

Related Articles

Back to top button