Breaking Newsउत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस को लगा एक और तगड़ा झटका

पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह भाजपा में

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
UP Election 2022: लखनऊ ,उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह पार्टी को जबरजस्त झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गई हैं. वंदना सिंह, डॉ. प्रियंका मौर्या के बाद अब तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है.
 कांग्रेस ने प्रदेश के कई बड़े नेताओं का पत्ता काटकर पल्लवी सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था. अब वे अपने हाथ में कमल थाम चुकी हैं.
 इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह बीजेपी में शामिल में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगाए थे.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले एक के बाद एक नेत्रियों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की नीतियों पर ही सवाल खड़े किए जारहे हैं.
 ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” (Ladki hun lad sakti hun)  का स्लोगन दिया था. पल्लवी सिंह उसकी पोस्टर गर्ल थीं.
पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल हो गई. पल्लवी
सिंह ने शनिवार को बीजेपी का दामन थामा.
पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं, पूर्व में भाजपा में शामिल हुईं पोस्टर गर्ल डॉ.
 प्रियंका मौर्य ने प्रियंका के सचिव पर टिकट के लिए पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया था.

Related Articles

Back to top button