
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई में आये दिन हो रही आगजनी में मौत और वित्तीय नुकसान को कम करने के लिए फायर ब्रिगेड प्रयासरत है. इसी कड़ी में मुंबई में 5 नये मिनी फायर स्टेशन (five new mini fire station in Mumbai) बनाए जाएंगे. इन सभी मिनी फायर स्टेशन के निर्माण शुरु कर दिए गए हैं. इन पांच फायर स्टेशन के बनने के लिए फायर स्टेशनों की संख्या 40 हो जाएगी. मुंबई में आगजनी हादसों को रोकने के लिए पूर्व और पश्चिम उपनगर के लिए रोबोट भी खरीदा जाने वाला है.
मुंबई में बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं होती हैं. मुंबई में बन रही उंची, हाइराइज इमारतों में आग ने पिछले कुछ वर्षों में बीएमसी को अग्नि सुरक्षा के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है. नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से बीएमसी प्रशासन फायर ब्रिगेड करोड़ रुपये क्षमताओं को बढ़ाने में लगा है. प्रोग्राम ऑन एनहान्समेंट ऑफ इमरजेंसी रिस्पांस के तहत नये फायर स्टेशन बनाया जा रहा है जिससे दुर्घटना वाले स्थान पर पहुंचने का समय कम किया जा सके. फायर ब्रिगेड को तकनीकी रुप से आधुनिकबनाने के साथ रोबोट भी खरीदे जा रहे हैं. फायर बाइक के अलावा हाइराइज इमारतों तक पहुंचने के लिए बड़ी हाइड्रोलिक सीढियां भी खरीदी जा रही हैं.
यहां बनेंगे मिनी फायर स्टेशन
पांच मिनी फायर स्टेशन जिनका काम हाल ही में शुरु किया गया है वह दहिसर के कांदरपाडा, कांदिवली के ठाकुर कांप्लेक्स, सांताक्रूज, कांजूरमार्ग और माहुल में बनाए जा रहे हैं.




