मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी की मंत्रियों की सूची
कैबिनेट, स्वतंत्रता प्रभार, राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. मुख्यमंत्री ने अपने पास 34 विभाग रखे हैं.
सीएम योगी के पास रहेंगे यह मंत्रालय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण सहित कुल 34 मंत्रालय.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्रालय सौंपा गया है.उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद को ग्राम अभियंत्रण मंत्रालय दिया गया है. स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है. चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्री का प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है. यूपी चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद को सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) दिया है.
किसे मिला कौन सा मंत्रालय
धर्मपाल सिंह को पशुधन और दुग्ध विकास
ए के शर्मा – नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग
नितिन अग्रवाल – आबकारी
कपिलदेव अग्रवाल – व्यावसायिक शिक्षा विभाग
दयाशंकर सिंह – परिवहन विभाग
आशीष पटेल – तकनीकी शिक्षा विभाग
संजय निषाद – मत्स्य पालन
असीम अरुण- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनशक्ति कल्याण
सुरेश खन्ना – वित्त एवं संसदीय मंत्री
सूर्य प्रताप शाही- कृषि मंत्री
जयवीर सिंह- पर्यटन मंत्री
नंद गोपाल नंदी- औद्योगिक विकास व निर्यात
भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज मंत्री
अनिल राजभर- श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री
योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
धर्मवीर प्रजापति- कारागार एवं होमगार्ड मंत्री
संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा मंत्री
गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा मंत्री
दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’- आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री
राज्य मंत्री मंत्री-स्वतंत्र प्रभार
नितिन अग्रवाल- आबकारी, मद्य निषेद
कपिलदेव अग्रवाल-व्यवसायिक शिक्षा,कौशल विकास
रवींद्र जायसवाल-स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन
संदीप सिंह -बेसिक शिक्षा
गुलाब देवी -माध्यमिक शिक्षा
गिरीश चंद्र यादव-खेल, युवा कल्याण
धर्मवीर प्रजापति – कारागार, होमगार्ड्स
असीम अरुण- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
जेपीएस राठौर-सहकारिता
दयाशंकर सिंह-परिवहन
नरेंद्र कश्यप-पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण
दिनेश प्रताप सिंह-उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात
अरुण कुमार सक्सेना-वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन
यह हैं राज्य मंत्रीऔर उनके विभाग
मयंकेश्वर सिंह- संसदीय कार्य, स्वास्थ्य
दिनेश खटीक -जलशक्ति
संजीव गोंड – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
बलदेव सिंह ओलख – कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
अजीत पाल- विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी
जसवंत सैनी- संसदीय कार्य, औद्योगिक विकास
रामकेश निषाद -जल शक्ति
मनोहर लाल मन्नू कोरी-श्रम एवं सेवायोजन
संजय गंगवार-गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
बृजेश सिंह-लोक निर्माण
केपी मलिक- वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन
सुरेश राही -कारागार
सोमेंद्र तोमर-ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा
अनूप प्रधान-मुख्यमंत्री से संबद्ध
प्रतिमा शुक्ला-महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
राकेश राठौर गुरू-नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
रजनी तिवारी -उच्च शिक्षा मंत्री
सतीश शर्मा -मुख्यमंत्री से संबद्ध
दानिश आजाद अंसारी-अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
विजय लक्ष्मी गौतम-ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण




