मुख्यमंत्री योगी के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हैक
हैकर ने बदला प्रोफाइल फोटो

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आधी रात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्विटर हैंडल (@Cmoofficeup) हैक कर लिया गया. हैकर ने ट्विटर का प्रोफाइल बदलकर वहां अपना फोटो लगा दिया. हालांकि कुछ देर बाद फिर से प्रोफाइल फोटो पर योगी आदित्यनाथ की फोटो दिखने लगी.
हैकर ने अकाउंट के को-फाउंडर की जगह @boredApeYC लिख दिया था. सीएमओ ऑफिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलते ही यूजर्स ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी. सीएमओ ऑफिस के फॉलोअर्स ने स्क्रीन शाट लगा कर पुलिस को भेजना शुरु किया.जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ देर बाद अकाउंट को बहाल कर वहां फिर से मुख्यमंत्री की फोटो लगा दिया.
मुख्यमंत्री की कार्रवाई से खफा दिखा हैकर
दुबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद बाबा का बुलडोजर दोगुनी रफ्तार से अवैध रूप से बने अपराधियों के घरों पर चल रहा है. अभी हाल ही में गोरक्षनाथ मंदिर पर अहमद मुर्तजा अब्बासी ने हमला किया था. अहमद मुर्तजा पर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने का चार्ज लगाया गया है.योगी सरकार की धुआंधार कार्रवाई के कारण ही सीएमओ ऑफिस का अकाउंट हैक किए जाने का शक है.फिलहाल यूपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




