आईएनएस न्यूज नेटवर्क
दिल्ली. पिछले दो महीनों में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों में अचानक आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं. इन घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है, कुछ गंभीर रूप से घायल या अपंग हो गए हैं जबकि कुछ को आर्थिक नुकसान हुआ है. अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी खफा (Gadkari upset over fire in electric vehicles) हो गए हैं. उन्होंने इस संबंध में एक बड़ा ऐलान किया है. गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं की अब जांच की जाएगी. गडकरी ने ट्वीट किया कि अगर कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
जांच के लिए समिति का गठन
गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों में अचानक हुए विस्फोट को लेकर कहा कि पिछले दो महीने में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से जुड़े कई हादसे प्रकाश में आए हैं. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इन घटनाओं में कुछ लोगों की जान चली गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. हमने इन घटनाओं की जांच और समाधान के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है. इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हम दोषी कंपनियों को जरूरी आदेश जारी करेंगे. गडकरी ने कहा, “हम जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए गुणवत्ता-केंद्रित दिशानिर्देश जारी करेंगे.

दोषपूर्ण वाहनों को वापस लें
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण की प्रक्रिया में लापरवाही करती पाई गई तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और सभी खराब वाहनों को वापस बुलाने का आदेश दिया जाएगा. इस बीच, गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों से दोषपूर्ण वाहनों के सभी बैचों को वापस बुलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रत्येक यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ी
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की खपत में इजाफा हुआ है. कुछ दिनों पहले पुणे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 26 मार्च को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक चार्जिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोट हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी बुरी तरह घायल हो गई.