महाराष्ट्रमुंबई

मुंबई छोड़ सभी मनपा में बढेंगी सीटें

15% सीटें बढ़ने का अनुमान

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. राज्य की महानगरपालिकाओं  BMC के होने वाले चुनाव में मुंबई मनपा को छोड़ कर अन्य सभी मनपा में 15 प्रतिशत सीटें बढ़ने का अनुमान है. राज्य चुनाव आयोग ने इस संदर्भ में 30 नवंबर तक राज्य सरकार को निर्णय लेने के लिए सूचित किया है. इससे राज्य में हलचल बढ़ गई है. 
कोरोना के कारण 2021 में होने वाली जनगणना प्रभावित हुई थी. जनगणना के बाद जनसंख्या के आधार पर महानगर पालिका की सीटें बढ़ानी है या कम करनी यह निर्धारित होता है. फरवरी- मार्च में 15 महानगरपालिका और 100 से अधिक नगर पालिका, पंचायतों का चुनाव होना है.  मुंबई को छोड़ कर सभी जगह बहुसदस्सीय पद्धति लागू की जाने वाली है. महानगर पालिका सहित नगर पालिका में भी सदस्यों की संख्या बढ़ने वाली है. आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार  30 नवंबर से पहले सदस्यों की संख्या के संदर्भ में लें. उसके बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा. इस सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिए जाने की संभावना है.
सूत्र बताते हैं कि नगरविकास विभाग ने कहा है कि यदि 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव होते हैं तो यह अन्याय होगा. इसलिए नगरविकास विभाग 10 वर्षों में जनसंख्या वृद्धि होने का अनुमान लगा कर 15% सीटों की संख्या बढ़ा सकता है.   राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश  जारी कर कानून में सुधार किया जाएगा. केवल मुंबई मनपा में सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी.
राज्य में 27 महानगर पालिका
मुंबई सहित महाराष्ट्र में कुल 27 महानगर पालिका और 379 नगर पालिका व नगर पंचायतें हैं. प्रत्येक10 वर्ष में जनगणना से प्राप्त जनसंख्या के आधार पर सदस्यों की संख्या तय की जाती है. चुनाव आयोग राज्य सरकार की सहायता से वॉर्डों का परीसीमन कर चुनाव कराता है. 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका में न्यूनतम16 और अधिकतम 65 सदस्य हैं. इसी प्रकार मनपा में न्यूनतम 65 और अधिकतम 175 सदस्य होते हैं. केवल मुंबई महानगर पालिका में सदस्यों की संख्या 227 है जिसे फिलहाल बढ़ाये जाने की संभावना नहीं है. 

Related Articles

Back to top button