Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में दाखिल हुआ मानसून आईएमडी मुंबई ने दी जानकारी

लोगों को गर्मी की तपिश से मिली राहत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. भीषण गर्मी और उमस से परेशान मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है. आज सुबह मानसून मुंबई में (South west monsoon advanced into Mumbai) दाखिल हो गया. आईएमडी मुंबई की वरिष्ठ वैज्ञानिक सुषमा नायर ने इसकी जानकारी दी है. शुक्रवार को मानसून वेंगुर्ला पहुंचाने की पुष्टि की गई थी. लेकिन एक दिन बाद ही मुंबई में दाखिल हो जाएगा इसकी उम्मीद नहीं थी. मुंबई में मानसून पहुंचने का उचित समय 11 जून है, मानसून ठीक समय पर पहुंचने से सभी ने राहत की सांस ली है.

आईएमडी मुंबई की सुषमा नायर ने बताया कि शनिवार सुबह दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई में प्रवेश कर गया. शुक्रवार रात 9.30 बजे मुंबई के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी. शनिवार सुबह वडाला, दायर इलाके में बारिश होने की सूचना है. मुंबई में गुरुवार से रुक- रुक कर प्री- मानसून बारिश हो रही थी लेकिन आधिकारिक रुप से मानसून आने की घोषणा नहीं की गई थी. आज सुबह मौसम विभाग ने मानसून आने की घोषणा कर दी है.

आसमान पर काले बादलों का डेरा

मुंबई के आसमान पर काले घने बादलों ने डेरा जमा लिया है. मानसून केरल और कोकण के बीच देर ठहर गया था. 40 से 50 गति से चलने वाली हवाओं ने मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक साबित हुआ. मौसम विभाग की भविष्यवाणी पूरी तरह से सटीक साबित हुए. आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक जोरदार बारिश होने का एलो अलर्ट जारी किया है.

24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने बताया कि 11 जून सुबह डहाणू, ठाणे, मुंबई, रायगड, मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों पुणे तक तथा कर्नाटक के गदग तक मानसून का आगमन हो गया है. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश है. आसमान पर बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मुंबई के कोलाबा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसी तरह उपनगर सांताक्रुज में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

 

 

Related Articles

Back to top button