Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई
मनसे ने बनाए चार महिला महासचिव
राज्य भर में पार्टी विस्तार का अभियान तेज

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और राज्य के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में पार्टी विस्तार (MNS appointed four women general secretaries) अभियान शुरू किया है. इसी के तहत राज्य भर के कार्यकर्ताओं के कंधों पर नई जिम्मेदारी डाली जा रही है. शनिवार को मनसे ने महिला मोर्चा की कार्यकारी समिति का ऐलान किया, जिसमें चार को महासचिव बनाया गया है.
कार्यकारिणी में इन्हें किया गया शामिल
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की महिला सेना कार्यकारिणी में राज्य भर से 19 सदस्य हैं. सुप्रिया दलवी, स्नेहल जाधव, सुचिता माने और दीपिका पवार को प्रदेश महासचिव का पद पर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा ग्रेसी सिंह उपाध्यक्ष (दक्षिण मुंबई), ऋतुजा परब उपाध्यक्ष (दक्षिण मध्य मुंबई), सुप्रिया पवार उपाध्यक्ष (उत्तरी मुंबई), मीनल तुर्डे उपाध्यक्ष (उत्तर मध्य मुंबई), सुनीता चारी उपाध्यक्ष (उत्तर पश्चिम मुंबई) , अनीशा माजगावकर उपाध्यक्ष (उत्तर पूर्व मुंबई), सुजाता शेट्टी उपाध्यक्ष (महिला योजना और नीति), अलका टेकम उपाध्यक्ष (यवतमाल), रेखा नगराले उपाध्यक्ष (लातूर), सोनाली शिंदे उपाध्यक्ष (सतारा), वर्षा जगदाले उपाध्यक्ष अध्यक्ष (बीड), सुजाता ढेरे उपाध्यक्ष (नासिक), दीपिका पेडणेकर उपाध्यक्ष (डोंबिवली), चेतना रामचंद्रन उपाध्यक्ष (कल्याण पूर्व), उर्मिला तांबे उपाध्यक्ष (कल्याण पश्चिम) की नियुक्ति की गई है.
एक साल के लिए नियुक्ति
मनसे महिला सेना के लक्ष्य, नीतियों और कार्यक्रमों को समय-समय पर ईमानदारी से लागू करें. कोई अपव्यय या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. आप और आपके सहयोगियों से आग्रह है कि समाज को कोई असुविधा न हो इसके प्रति सावधान रहें. इस बीच, उपरोक्त पदाधिकारियों को एक वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है और पद की कार्य रिपोर्ट को देखने के बाद विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा.