Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

आरे में जोरों से शुरु हुआ मेट्रो 3 कारशेड का काम

पुलिस ने आज से ब्लॉक किया आरे - पवई रोड

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. राज्य की सत्ता बदलने के बाद राज्य सरकार ने आरे से मेट्रो 3 कारशेड (Aarey Metro 3 carshed) बनने का न केवल घोषणा की बल्कि उस पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया. प्रतिबंध हटाने के साथ आरे कारशेड का काम भी जोरों से शुरु हो गया है. देश भर के पर्यावरण विद यहां आरे बचाओ आंदोलन में शामिल हो कर विरोध कर रहे हैं. पर्यावरण कार्यकर्ताओं के कारण कोई अप्रिय घटना ना घटे आरे का यातायात रोक दिया गया है.
   मुंबई उपनगरीय यातायात पुलिस के उपायुक्त ने एक सर्कुलर में कहा है कि मुंबई में गोरेगांव चेक नेक से मरोल नेक को जोड़ने वाली आरे कॉलोनी में मुख्य सड़क को मुंबई पुलिस ने पूरी तरह से बंद कर दिया है. यह सड़क आज सुबह से ही 24 घंटे के यातायात के लिए बंद रहने वाली है.  मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मुंबई नगर निगम और मुंबई मेट्रो के कामों के लिए सड़क बंद होने की वजह बताई है.
   लोगों को हो रही परेशानी 
   रास्ता बंद होने से आरे होते हुए पवई जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.. इसके परिणामस्वरूप अब पवई पहुंचने के लिए जेवीआरएल मार्ग से गुजरना पड़ रहा है. इससे ट्रैफिक जाम की आशंका जताई जा रही है. हालांकि यातायात बंद होने के बाद भी आरे कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों के वाहनों को आरे कॉलोनी में सड़कों का उपयोग करने की अनुमति है.

Related Articles

Back to top button