Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबईस्वास्थ्य

बीएमसी अस्पतालों की सुरक्षा/ MSSC ने खड़े किए हाथ

केवल चार अस्पतालों के लिए उपलब्ध कराए सुरक्षा रक्षक

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई महानगर पालिका के अस्पतालों में बच्चा चोरी की घटना, डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद बीएमसी ने अपने 23 अस्पतालों की सुरक्षा (Security of BMC hospitals) बढ़ाने का निर्णय लिया था. अस्पतालों की सुरक्षा के लिए बीएमसी ने महाराष्ट्र राज्य सिक्योरिटी कॉरपोरेशन  (MSSC)से सुरक्षा रक्षक देने की मांग की थी. लेकिन बीएमसी अस्पतालों को सुरक्षा देने से अपने हाथ खड़े कर दिए.
 बीएमसी वर्क आर्डर के अनुसार एमएसएससी को बीएमसी के सभी अस्पतालों के लिए सुरक्षा रक्षक उपलब्ध कराने थे लेकिन वर्क आर्डर की अनदेखी कर केवल 400 सुरक्षा रक्षक ही दे सके. एमएसएससी द्वारा दिए गए सुरक्षा रक्षकों को चार  प्रमुख अस्पतालों में तैनात किया है . बीएमसी ने हथियारबंद और बिना हथियार वाले सुरक्षा रक्षकों की मांग की थी.  जिन्हें केईएम, सायन, कूपर और नायर अस्पताल में तैनात किया गया है. अब एक बार फिर बीएमसी अस्पतालों में तैनात एमएसएससी सुरक्षा रक्षकों का अनुबंध बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया गया है.
 कोर्ट के आदेश के बीएमसी ने के. ई. एम., लो.टी.म.सायन, नायर, जी. टी. बी, के.बी.भाभा कुर्ला, कस्तुरबा अस्पताल, भगवती अस्पताल, कस्तुरबा अस्पताल बोरीवली, स. का. पाटील, म. वा. देसाई अस्पताल, सिध्दार्थ सर्वसाधारण अस्पताल, संत मुक्ताबाई अस्पताल, महात्मा ज्योतिबा फुले, एमटी अग्रवाल, वि. दा. सावरकर, चेंबूर, शताब्दी अस्पताल, राजावाडी अस्पताल, के. बी. भाभा अस्पताल बांद्रा व वी. एन. देसाई अस्पताल, डॉ. आर.एन. कुपर, हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केअर अस्पताल व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शताब्दी अस्पताल में सुरक्षा पुख्ता करने का निर्णय लिया था. समीक्षा के बाद  महाराष्ट्र राज्य सिक्युरिटी
कार्पोरेशन ने केवल सुरक्षा रक्षक, मुख्य सुरक्षा रक्षक और सशस्त्र सुरक्षा रक्षक  देने के लिए तैयार हुआ.
सुरक्षा रक्षक तैनात करने के लिए 1 सितंबर 2019 से 31 अगस्त 2021 का एमएसएससी और बीएमसी के बीच अनुबंध किया गया. सिक्योरिटी को बीएमसी के केईएम, सायन, कूपर और नायर अस्पताल के मुख्य प्रवेशद्वार, प्रवेशद्वार, सोनोग्राफी विभाग, ओपीडी इमारत, एन आय सीयू विभाग, एम आर आई विभाग, कैजुअलिटी, आईसीयू विभाग, एक्सरे विभाग, सी. वी. टी. सी. प्रवेशद्वार, सीटी स्कैन, ट्रॉमा वार्ड जैसी जगहों परि तैनात किया गया.
एक बार फिर केईएम, सायन, कूपर और नायर अस्पताल में  सुरक्षा रक्षकों को तैनात करने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया है. इसके लिए 44 करोड़, 42 लाख, 16 हजार रुपए में से 14 करोड़ 48 लाख, 40 हजार रुपए खर्च किया जा चुका है. प्रस्ताव में कहा गया है कि  1 सितंबर 2021 से 30 अप्रैल 2025 तक 29 करोड़ 93 लाख 76 हजार रुपए की मंजूरी मांगी गई है.

Related Articles

Back to top button